बिहार में डूबने से 18 और वज्रपात से 7 लोगों की मौत, सिवान में 3, रोहतास में 2 व नालंदा में 1 की डूबने से मौत

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बिहार में सोमवार को डूबने की अलग-अलग घटनाओं में 18 लोगों की जान चली गई, जबकि वज्रपात ने सात लोगों को निगल लिया। डूबकर मरने वालों में किशोर-किशोरियों की संख्या ज्यादा है। सोमवार को सीवान में तीन, जबकि गोपालगंज में एक व्यक्ति डूब गया। वहीं रोहतास में जलप्रपात मंझार कुंड में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई। उधर, नालंदा के नूरसराय में पानी भरे पइन में एक महिला डूब गई। बेतिया में भी डूबने एक परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। इसके अलावा भागलपुर के नारायणपुर के निरुद्दीनपुर गांव से उत्तर मरगांग नदी में नाव पलटने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें थीं।

वहीं, मधुबनी के बिस्फी छोटा टोले में सड़क पर बह रही तेजधार में तीन किशोर डूब गए। वहीं पूर्णिया और कटिहार जिले में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई। उधर, बिजली गिरने से रोहतास में युवक-युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। युवक और युवती बभनौल अड्डा के पास दोनों खेत में कार्य कर रहे थे। इसी बीच वज्रपात के चपेट में आ गए। सारण और पूर्णिया में भी वज्रपात ने एक की जान ले लगी। कटिहार में ठनका की चपेट में आने से जहां दो की मौत हो गई वहीं दो जख्मी भी हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026