छपरा: बिहार के छपरा से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के गृह क्षेत्र अमनौर में एक महिला से पति के सामने ही गैंगरेप किये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस फिलहाल किसी जानकारी व शिकायत से इनकार कर रही है।
वायरल वीडियो एक दो दिन पहले का बताया जा रहा है। घटना गोसी अमनौर से परशुरामपुर जाने वाली ग्रामीण पथ के बीच बड़ी नहर के आस पास सुनसान जगह की बतायी जा रही है। वीडियो देखने पर लग रहा है कि महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही थी, जिसे अपराधियों ने नहर के पास अकेला देख पकड़ लिया और भय दिखाकर झाड़ियों के बीच ले जाकर महिला के पति के सामने शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।
वहीं इस संबंध में थानाअध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है। किसी महिला ने इस मामले की शिकायत नहीं की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…