सरयू नदी में नाव पलटने से 18 लोग डूबे, 2 के शव बरामद; NDRF और SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मटियार घाट के समीप बुधवार की देर शाम नाव के पलटने से उसपर सवार 18 लोग डूब गए। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। 2 लोगों का शव नदी से बरामद किया गया। वहीं, 9 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई। सात लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

मांझी घाट पर मेडिकल टीम द्वारा जो सूची बनाई गई है। उसके अनुसार मटियार गांव के साधु बीन, कमल राय, झींगन महतो, बजरंगी महतो, त्रिलोकी बीन, दीपक कुमार, पीयूष कुमार एवं प्रियंका कुमारी वापस लौट आए हैं। इन लोगों में नाव चालक त्रिलोकी बीन भी शामिल हैं।

इस दुर्घटना में फूल कुमारी देवी एवं छठी देवी को मृत बताया जा रहा है। वहीं, लापता होने वाली सूची में मटियार गांव के सुभाष राय, रोशनी कुमारी, भोला महतो, चमेली देवी, तारा देवी, रमिता देवी, पिंकी कुमारी शामिल हैं।

डीएम अमन समीर ने बताया कि लोगों से जानकारी मिली है कि नाव में कुल 18 लोग सवार थे। उनमें से दो की मौत हो चुकी है, जिनका शव बरामद किया गया है। वहीं, नौ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई है, जबकि सात लोगों की खोज जारी है।

मांझी प्रखंड क्षेत्र के किसान दियारा से खेती कर घर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जाता है कि इस नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। जिला प्रशासन के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिए। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद छपरा सदर अस्पताल के मांझी मटियार में घटनास्थल पर मेडिकल टीम भी पहुंच गई है। मांझी के मटिहार गांव के आसपास गांव के लोग अक्सर उत्तर प्रदेश में दूसरों के खेत में काम करने के लिए छोटे नव से आते -जाते रहते हैं। सरयू नदी घाट पर छोटे नाव से अक्सर आते हैं, इसे देखने वाला कोई नहीं है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024