✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-बरौली मुख्य मार्ग पर तेतहली नहर पुल के समीप बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराते हुए दो दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे हजारों रुपये की क्षति हुई। हालांकि इस घटना में किसी के जानमाल का खतरा नहीं हुआ है।बताया जाता है कि बुधवार की सुबह बड़हरिया की ओर से तेज गति से वाहन बरौली की ओर जा रहा था। इस दौरान बड़हरिया-बरौली मुख्य मार्ग पर तेतहली पुल के समीप सड़क पर घुमाव होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए दो दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
संयोग रहा कि दुकान में कोई नहीं था, अन्यथा बड़ी घटना होती। वाहन की चपेट में आने से तेतहली निवासी माेतीलाल साह के फल दुकान तथा एक अन्य व्यक्ति का सैलून पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्रों के अनुसार वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें हल्की चोट आई है। दुकानदारों का कहना था कि तेतहली नहर पुल के समीप घुमाव होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। कई वाहन तो पुल के घुमाव के कारण नहर में गिर चुके हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…