छपरा

छपरा में ट्रेन के कोच से 19 बैटरी की चोरी, जांच में जुटी आरपीएफ

खाली डिब्बे मशरक और खैरा स्टेशन पर खड़े किए गए थें जान पड़ताल की जा रही है की चोरी कहां से हुई है

छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन के वाशिंग पीट पर धुलाई तथा सफाई एवं अनुरक्षण के लिए लाई गई ट्रेन के एक डिब्बे से 19 बैटरी चोरी कर लिए जाने का मामला मंगलवार को सामने आया। इसके बाद से आरपीएफ तथा रेलवे अधिकारी इसकी जांच में जुट गए हैं। ट्रेन के डिब्बे से 19 बैटरी की चोरी की जांच के लिए संयुक्त जांच दल का गठन मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर किया गया है, हालांकि फिलहाल जांच रिपोर्ट नहीं आई है और ट्रेन के डिब्बे से बैटरी की चोरी किस जगह हुई?

यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ट्रेन के डिब्बे को खैरा तथा मशरक में भी खड़ा किया गया था। 25- 26 की रात में खाली ट्रेन के डिब्बे यहां पहुंचे थे, जिन्हें छपरा जंक्शन पर लाइन खाली नहीं रहने के कारण छपरा थावे रेल खंड पर स्थित खैरा एवं मशरक स्टेशनों पर भेज दिया गया। इस वजह से चोरी कहां हुई? यह स्पष्ट नहीं हुआ है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। चोरी गई बैटरी का कीमत करीब पांच लाख रुपये होने का अनुमान है। फिलहाल संयुक्त जांच रिपोर्ट आने पर ही इस मामले के रहस्य से पर्दा उठने की संभावना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026