छपरा

छपरा: सारण के 11 प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर गिरी गाज

  • मढौरा, अमनौर, सोनपुर, परसा, जलालपुर, गरखा, रिविलगंज, छपरा सदर, मशरक, इसुआपुर तथा लहलादपुर प्रखंडों में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की प्रगति काफी कम है
  • डीएम ने तत्काल स्पष्टीकरण का मांगा जवाब
  • प्रपत्र “क” में आरोप गठित कर होगी विभागीय कार्रवाई

छपरा: जिले के 11 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। मामला मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अनुदानित दर पर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के युवाओं को वाहन उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने का है। राशि उपलब्ध रहने के बावजूद 11 प्रखंडों में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत लाभार्थियों को लाभ नहीं मिला है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने इस मामले को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है और कहा है कि क्यों नहीं आप लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए प्रपत्र “क” में आरोप का गठन कर सरकार को अनुशंसा भेजी जाए।साथ ही इस योजना के तहत लाभार्थियों को तत्काल चयन कर अनुदानित दर पर वाहन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। बताते चलें कि जिले के मढौरा, अमनौर, सोनपुर, परसा, जलालपुर, गरखा, रिविलगंज, छपरा सदर, मशरक, इसुआपुर तथा लहलादपुर प्रखंडों में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की प्रगति काफी कम है।इस पर डीएम ने असंतोष जताया है। डीएम ने कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को भी लिखा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026