परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के दो गांवों के चंवर से चोरों ने लगभग छह किलोमीटर में 80 पोल पर लटके विद्युत तार एवं ढाई किलोमीटर में लगे केबल की एक ही रात में चोरी कर ली। इस मामले में शंकर एंड कंपनी के ठेकेदार सुकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बल्हा एवं बरेला चंवर से 80 पोल पर लटकी लगभग छह किलो मीटर में चोरी गई तार की कीमत करीब दो लाख 28 हजार तथा तरवारा में ढाई किलोमीटर में लगी केबल की कीमत 41 हजार पांच सौ रुपये बताया है। ठेकेदार सुकेश कुमार सिंह ने बताया 15 जनवरी की रात में इस घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। इस चोरी की घटना को ले ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…