भगवानपुर में कलश यात्रा में कोरोना दिशा-निर्देश की उड़ी धज्जियां

परवेज अख्तर/सीवान : जिले के भगवानपुर प्रखंड के बड़कागांव में गुरुवार को मां काली मंदिर निर्माण सह मूर्ति स्थापना को लेकर कलश यात्रा निकाली गई. जिसमें बड़कागांव बेसिक स्कूल के पास काली मंदिर परिसर से 1001 कन्याओं ने हाथों में कलश लेकर जल भरने के लिए हाथी, घोड़ा, बैंड बाजे के साथ बिठुना नोनिया टोला, जुनेदपुर होते हुए बड़कागांव मिश्रवलिया पोखरा में कन्याओं ने कलश में जल भर काली स्थान के लिए प्रस्थान किया. 16 अप्रैल को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम होगा,17 अप्रैल को पुरोहित माँ काली की प्रतिमा का स्थापना बैदिक मंत्रोचार के साथ कराएंगे.

कलश यात्रा में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए सरकार के द्वारा जारी दिशा-निर्देश का खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई.कलश यात्रा में न तो कोई व्यक्ति मास्क लगाए थे और न ही सोसल डिस्टेंसिग का पालन होता दिखा रहा था. यदि प्रसाशन इसी तरह से पूजा-पाठ के लिए निकल रही कलश यात्राओं पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया तो प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के फैलने से भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. में काली मंदिर निर्माण व मूर्ति स्थापना के आयोजन समिति में डॉ. अरविंद सिंह, शम्भु महतो, भगवान महतो, फजले अली, पूर्व मुखिया विजय कुमार महतो, मुन्ना सिंह, रंजन कुमार आदि शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026