पटना: दुबई से पटना आए दो विदेशी यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जांच रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों संक्रमितों के घर पहुंची। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए दोनों के सैंपल स्ट्रेन का पता लगाने के लिए भेजे गए हैं। पटना की सिविल सर्जन डॉ. विभाग कुमारी ने दुबई से लौटे दो यात्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करने के साथ कहा है कि अब कंफर्मेशन जांच कराई जा रही है।
पटना के जिन दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह 10 दिन पहले दुबई से पटना आए हैं। सूत्रों की माने तो 10 दिन से जांच करने और उन्हें खोजने का काम किया जा रहा है। दोनों का पता लगाने के बाद जब जांच के लिए नमूना भेजा गया तो रिपोर्ट चौंकाने वाली आई है। दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
दोनों 10 दिन से पटना में हैं और उनकी संपर्क हिस्ट्री भी लंबी हो गई है। ऐसे में अगर नए स्ट्रेन का मामला आया तो स्थिति गंभीर होगी क्योंकि 10 दिनों में वह बड़ी चेन तैयार कर चुके होंगे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुल 4 लोग एक साथ दुबई से पटना आए हैं उसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव और दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस कारण से कोरोना के कंफर्मेशन के लिए विशेष जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग की तैयारी चल रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने दोनों की निगरानी बढ़ा दी है और उनकी गतिविधियों की पूरी पड़ताल कराई जा रही है। अब उनके द्वारा किनसे-किनसे संपर्क साधा उसका पूरा डेटा तैयार कराया जा रहा है जिससे संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…