बेतिया: जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के बेतिया लौरिया मुख्य पथ एनएच 727 पर भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है। श्रेया गैस एजेंसी के पास तेज रफ्तार से बाइक चलाना युवकों को महंगा पड़ गया । तेज रफ्तार से बेतिया से लौरिया जा रहे और लौरिया से बेतिया की तरफ जा रहे दोनो बाईक की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गयी।
इस दौरान एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि तीन लोगों की अस्पताल जाने के दौरान रास्ते मे ही मौत हो गयी। इस तरह कुल 4 लोगो की मौत हो गयी। इस घटना की पुष्टि करते हुए लौरिया थाना के दारोगा संजीव कुमार ने बताया की शशि कुमार सिंह फुलवरिया निवासी सहित चार लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा की घटनास्थल से दोनो बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है। इस घटना के बाद जहाँ मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीँ मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…