सुपौलः बिहार के सुपौल में बाइक सवार अपराधियों ने बैंक से रुपये निकासी कर घर लौट रही महिला से दिनदहाड़े दो लाख रुपये छीन कर फरार हो गए. बुधवार के दिन के करीब 1:30 बजे के आसपास की घटना है. पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा राघोपुर पथ में कमलपुर पुल के समीप बदमाशों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. महिला बैंक से पैसे निकाल कर अपने भाई के साथ लौट रही थी.
छिनतई की घटना के बाद पीड़ित महिला चंद्रिका देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया की पिपरा शाखा से रुपया निकासी कर घर महिला अपने भाई के साथ पिपरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर जा रही थी. दो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने रुपये से भरे थैले को छीन लिया और राघोपुर की तरफ दोनों भाग गए.
छिनतई के बाद बाइक को दे दिया धक्का
चंद्रिका देवी मकरोए की जबकि उसका भाई जोगानंद मंडल बिशनपुर का रहने वाला है. चंद्रिका देवी ने बताया कि वो और उसके भाई ने बैंक से दो लाख रुपये निकाले. दोनों ने एक-एक लाख अलग-अलग निकाले थे. बैंक से पैसा लेने के बाद उसे थैला में रखकर बाइक से दोनों घर लौट रहे थे. इस दौरान कमलपुर पुल के नीचे पीछे से बाइक सवार अपराधी आए और हाथ से थैला छीन लिया. इसके बाद उनकी बाइक को धक्का दे दिया जिससे दोनों गिर गए.
इस मामले में सुपौल डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाने की पुलिस जांच में जुट गई है. कितने रुपये की छिनतई हुई है वो अभी पता नहीं चला है. जांच की जा रही है. साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…