Categories: पटना

खेसारी लाल यादव लगा रहे बिहार पुलिस का चक्कर, सुशांत सिंह राजपूत की दिलाई याद, जानें क्या है पूरा मामला

पटना: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बीते कुछ दिनों से परेशान हैं. अब वे इन दिनों पुलिस का चक्कर लगा रहे हैं. हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक वीडियो शेयर कर कहा था कि उनकी पत्नी और बेटी से रेप की धमकी दी गई है. खेसारी लाल यादव ने बीते रविवार को एक यूट्यूबर का वीडियो शेयर किया था. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद की गुहार लगाई थी. अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है. पूरा मामला एक एफआईआर से जुड़ा है.

खेसार लाल यादव ने बुधवार को फेसबुक पर लिखकर बिहार पुलिस को आड़े हाथों लिया. इस परेशानी में उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ हुई घटना को भी याद किया. खेसारी लाल ने फेसबुक पर लिखा- “आज बिहार पुलिस मेरे साथ भी वही कर रही है जो कुछ वक्त पहले भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुआ था. ये वही समूह है जिन्होंने अपने मन से एफआईआर कर के पूरा नाटक किया जिनसे इनको राजनीतिक लाभ मिला या मिलेगा और आज मुझे हर तरह से दौड़ाया जा रहा है, एफआईआर दर्ज भी नहीं हो रहा है.”

रेप की धमकी के बाद शेयर किया था वीडियो

बता दें कि खेसारी लाल यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से यूट्यूबर गौतम सिंह का वीडियो शेयर किया था. उन्होंने नीतीश कुमार से गुहार लगाते हुए लिखा था- “बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश जी एवं राज्य के पुलिस से निवेदन है कि इस मानसिक विक्षिप्त और जहरीले इंसान पर एक्शन लें. ये ना सिर्फ मुझे गाली दे रहा है बल्कि मेरी बीवी और बेटी को रेप की धमकी दे रहा है. मुझे उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा और ऐसे जहरीले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.” ऐसे में माना जा रहा है कि एफआईआर का मामला इसी केस से जुड़ा हो सकता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026