गोपालगंज में मिले 20 कोरोना पॉजिटिव, सबको किया गया आइसोलेट, अब RTPCR से होगी जांच

गोपालगंजः त्योहार का सीजन शुरू होने से पहले गोपालगंज में कोरोना संक्रमण ने रूप दिखाना शुरू कर दिया है. सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में जेल जाने से पहले 12 कैदियों, एक निजी स्कूल की छात्रा समेत 20 लोगों में कोरोना संक्रमण का लक्षण मिला है. इनमें से आठ मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि 12 कैदियों को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रखा गया है. इनकी आरटीपीसीआर से फिर जांच होगी.

दो मरीज सदर अस्पताल में जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि तीन मरीज उचकागांव प्रखंड के रहनेवाले हैं. स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लोगों को कोरोना संक्रमण से सतर्क रहने की जरूरत है. दरअसल, जेल जाने से पहले कैदियों की ट्रूनेट से कोरोना वायरस की जांच हुई, जिसमें सदर प्रखंड के जादोपुर विशुनपुर गांव के नागेंद्र गुप्ता, विजय कुमार मांझी, गोविंद कुमार मांझी, वृति टोला जादोपुर के शत्रुधन मांझी, मीरगंज के गुड्डू कुमार, मंटू साह, श्रीनगर टोला के महावीर मांझी, भोरे के धाना छापर के दिनेश चौधरी, कटेया के लोहठी के रफी आलम, रिजवान मियां, तबरेज आलम और मीरगंज के रामकुमार शामिल हैं.

निजी स्कूल की छात्रा पॉजिटिव

शहर के काली स्थान रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़नेवाली सदर पखंड के भितभेरवां गांव की छात्रा भी कोरोना पॉजिटिव हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने छात्रा को होम आइसोलेट किया है. साथ ही संक्रमित के संपर्क में आए सभी लोगों की कोरोना जांच की जा रही है. डॉक्टरों ने कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सावधानी बरतने और मास्क लगाकर बाहर निकलने की अपील की है.

सिम्पटम्स रहने पर कराएं जांच

सीडीओ सह कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. कैप्टन एसके झा ने कहा कि कोरोना का सिम्पटम्स आने के बाद सदर अस्पताल के पास आंबेडकर भवन या नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराना जरूरी है. बुखार या किसी तरह का लक्षण आने या संक्रमित मरीज के संपर्क में आनेवाले लोगों को बेझिझक स्थानीय अस्पताल में जाकर कोरोना की जांच करानी होगी. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की व्यवस्था की गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026