Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अलग-अलग जगहों से 20 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान:
पुलिस ने मंगलवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 20 लीटर शराब बरामद किया। साथ ही एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात नगई गांव के चिमनी के पास पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर शराब के साथ शराब धंधेबाज धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने इसी गांव में एक घर से आठ लीटर शराब बरामद किया। पुलिस के आने की भनक मिलते ही धंधेबाज फरार हो गए।

ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि फरार धंधेबाज गांव का ही अमर यादव है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर सिसवन थाने की गश्त दल ने मंगलवार की रात स्थानीय पंचायत भवन के पास से 180 एमएल 126 बोतल क्रेजी रोमियो शराब बरामद किया। पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज रितेश कुमार सिंह मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि फरार शराब धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026