Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दहेज को ले विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, प्राथमिकी दर्ज

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाने के बड़का टड़ीला में मंगलवार की रात दहेज को ले ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या कर शव को जला देने का आरोप विवाहिता के स्वजनों ने लगाया है। इस मामले में मृतका खुशबू की बहन प्रीति कुमारी ने मृतका के पति, सास, ससुर, ननद व देवर सहित आठ लोगों को नामजद किया है। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं। पीड़िता की बहन ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि मेरी बहन खुशबू की शादी इसी थाने के बड़का टड़ीला निवासी बाबूराम यादव के पुत्र नागेंद्र यादव के साथ 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। विवाह में हैसियत के अनुसार उपहार दिया गया था। शादी के एक माह बाद दहेज लोभियों ने मेरी बहन से कहने लगे कि बहुत कम दान- दहेज में शादी हो गई है। इसलिए दहेज में पांच लाख रुपये अपने मायके से मांगों, ताकि घुस देकर सरकारी नौकरी या कोई व्यापार हो सके।

इसका विरोध मेरी बहन करती थी तो पति व ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। प्रतिदिन मेरी बहन के साथ मारपीट गाली-गलौज की जाती थी। कई बार दहेज मांग को ले हत्या का प्रयास किया जाना लगा। ससुराल वालों द्वारा कहा जाता है कि जब तक पांच लाख रुपये नहीं दिए जाएंगे इसी तरह व्यवहार किया जाता रहेगा। मंगलवार की रात मेरी बहन ने मेरे पास फोन कर जानकारी दी कि मेरे ससुराल वालों का व्यवहार कुछ अजीब लग रहा है। मुझे डर है कि मेरे पति, सास, ससुर, देवर, ननद सभी लोग मिलकर कोई घटना कर सकते हैं।

बुधवार की सुबह मेरे भाई राजस्थान से फोन कर बताया कि खुशबू कुमारी की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी है। सूचना पर मेरे बड़े पापा व अन्य लोग हमारी बहन के घर गए तो देखा कि मेरी बहन को हत्या कर शव को ससुराल वालों द्वारा जला दिया गया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरी बहन को दहेज के लिए हत्या कर शव को जला दिया गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024