Categories: पटना

बिहार के 20 शिक्षक होंगे राजकीय पुरस्कार से सम्मानित

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज बताया कि राज्य के 20 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। श्री चौधरी ने यहां बताया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से 20 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार, 2021 से सम्मानित किया जायगा। पूर्व में राज्य के दो अन्य शिक्षक हरिदास शमार् एवं श्रीमती चंदना दत्त का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार, 2021 के लिए भी हो चुका है। उन्होंने इन सभी चयनित शिक्षकों को राज्य सरकार की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री ने बताया कि इस तरह के पुरस्कारों से सकारात्मक एवं प्रेरणादायी माहौल बनता है तथा दूसरे शिक्षक भी उत्साहित होकर अपना बेहतर देने को प्रेरित होते हैं। राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को राज्य सरकार की ओर से प्रशस्ति-पत्र के अलावा 15000 रुपये की राशि भी पुरस्कारस्वरूप दी जाती है।

पुरस्कार के चयन के लिए शिक्षकों की अनुशंसा जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाती है। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर इन अनुशंसित शिक्षकों का मूल्यांकन 11 मापदंडों के आधार पर किया जाता है। इस मूल्यांकन में शिक्षकों के चारित्रिकी, प्रशिक्षण, शैक्षणिक कायोर्ं में अभिरूचि, अभिनव प्रयोग सह पाठ्यक्रम गतिविधियों तथा बच्चों में सामाजिक जागरूकता लाने आदि मानकों के आधार पर गौर किया जाता है।

पुरस्कृत होने वाले शिक्षकों में निशि कुमारी, धनंजय आचार्य, कुमारी विभा, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, कंचन कामिनी, मनोज कुमार निराला, नसीम अख्तर, राम एकवाल राम, अमित कुमार, शिवनारायण मिश्रा, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार पाठक, शशिभूषण शाही, नम्रता मिश्रा, पूनम यादव, सुनीता सिन्हा, भारती रंजन, श्रुति कुमारी, विभा रानी एवं मंजू कुमारी शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026