परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र में एक युवक के अचानक गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। आशंका जतायी जा रही है कि बदमाशों ने रेकी कर उसका अपहरण कर लिया है। गायब युवक रामदेव नगर निवासी विश्वनाथ प्रसाद का पुत्र ओमप्रकाश उर्फ चिट्टू है। काफी खोजबीन करने के बाद परिजन ने थकहारकर स्थानीय थाने में युवक के गुमशुदगी का आवेदन दिया है।
बताया जाता है कि मंगलवार को घर से शहर के गल्लामंडी स्थित अपने दूकान के लिए निकला युवक अबतक अपने घर नहीं लौटा है। 28 वर्षीय ओमप्रकाश दूकान के लिए दिन के करीब एक बजे घर से निकला था। इधर कुछ देर बाद से ही उसका मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है। देर रात तक घर नहीं लौटने के बाद परिजन उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के दौरान उसके माता-पिता भी घर पर नहीं है। इलाज के लिए दोनों दिल्ली गए हुए हैं।
युवक ने बीते दिनों परिजनों से रेकी होने की बात बतायी थी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक को कुछ दिन पहले से ही उसका रेकी किए जाने का आभास हुआ था। जिसका जिक्र वह अपने परिजनों से किया था। इधर मंगलवार को अचानक गायब होने के बाद से परिजन काफी डरे सहमे हैं और उन्हें भी रेकी कर अपहरण कर लेने की आशंका हो रही है। खबर लगने के बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…