Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

21 लाख की चोरी, सड़क जाम कर प्रदर्शन

परवेज़ अख़्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर प्रखंड के बाजार में अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात चार दुकानों के शटर को तोड़कर नकद समेत 21 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह जब दुकानदारों का हुई तो आक्रोशित व्यवसायियों ने एनएच पर आगजनी कर प्रदर्शन करते हुए आवागमन को बाधित कर दिया। व्यवसायियों ने तीन घंटा तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली, पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझा बुझा कर मामले की जांच कर चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। लेकिन आक्रोशित प्रदर्शन करते रहे, बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से जाम को हटाया गया। पीड़ित चारों दुकानदारों द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकान बंद कर चले गए। इसी बीच गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने बाजार के चार दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने नागेंद्र पटेल के पटेल मेडिका दुकान से चार लाख रुपए नकद,पिंडरा निवासी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के खुदरा दवा दुकान से 55 हजार रुपए नकद एवं कुछ दवाएं, रामपुर निवासी अनिल सोनी के आभूषण दुकान से डेढ़ लाख रुपए तथा भगवानपुर निवासी गणेश रस्तोगी के दुर्गा वस्त्रालय दुकान से साढ़े चार लाख नकद तथा बजाज एलियांज का चार लाख रुपए का बॉंड पेपर तथा कुछ सामान समेत 10 लाख की चोरी कर ली। चोरों ने चारों दुकान से 21 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। जब दुकानदार शुक्रवार की सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का शटर एवं ताला टूटा देख हतप्रभ हो गए। चोरी की बढ़ती घटना से नाराज़ होकर व्यवसायी सड़क पर उतर गए और एनएच 101 पर अगजनी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार, एएसआइ शशि भूषण कुमार, आफताब आलम दलबल के साथ बाजार में पहुंच घटना की जांच शुरू कर दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026