परवेज़ अख़्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज जामो थाना क्षेत्र के बरवां डुमरी गांव निवासी रवींद्र सिंह का पुत्र नीरज कुमार 3 जुलाई को अपने घर से पढ़ने के लिए स्कूल जाने के दौरान गायब हो गया। वह गांव के ही मध्य विद्यालय में वर्ग छह का छात्र है। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और अपने मित्रों, रिश्तेदारों के साथ छानबीन में जुट गए। इस संबंध में नीरज के बड़े भाई भानु कुमार सिंह ने जामो थाना में सूचित कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नीरज की मां विपिन देवी, पिता रवींद्र सिंह, बड़ा भाई राहुल सिंह, राजेश सिंह, विकास सिंह, भानू कुमार सिंह, बहन मनीषा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…