Maharajganj News

महाराजगंज प्रखंड में 219 तथा नगर पंचायत में 16 योजनाओं का उद्घाटन किया गया

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड में 219 तथा नगर पंचायत में 16 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। वहीं प्रखंड के कसदेवरा बंगरा पंचायत के वार्ड नबंर एक में विधायक हेमानारायण साह ने उद्घाटन किया। मौके पर बीडीओ नंद किशोर साह, मुखिया रमेश यादव, मुन्ना मांझी, वार्ड सदस्य विनोद कुमार, सत्यम शेखर, बन्ना देवी, अजीत प्रसाद उपस्थित थे। नगर पंचायत के सभागार में ईओ अरविद कुमार सिंह, नप अध्यक्ष मंजू देवी, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह सहित विभिन्न वार्ड पार्षद की उपस्थिति में 16 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। वहीं मैरवा नगर पंचायत समेत ग्राम पंचायतों में भी विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

नगर पंचायत में मुख्य पार्षद सुभावती देवी, उपमुख्य पार्षद रीमा सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी अर्चना के नेतृत्व में उद्घाटन किया गया। सेवतापुर पंचायत में मुखिया पिकी देवी, बसंतपुर प्रखंड के नौ पचायतों में 133 वार्डों में नल जल योजना का उद्घाटन पंचायत सचिव प्रफुल्ल कुमार, मुखिया संदेश महतो, कुमकुमपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 पर मुखिया मुकेश कुमार सुमन, हेडमास्टर अभिषेक कुमार, बसांव पंचायत के वार्ड नंबर 15, 16 व 17 में मुखिया संचय भारद्वाज उर्फ सोनू सिंह, दारौदा प्रखंड के 17 पंचायतों के 141 वार्डों में पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार, हुसैनगंज प्रखंड के 16 पंचायतो में मुखिया हरेराम यादव व जितेंद यादव के नेतृत्व में नल-जल योजना तथा नली गली योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024