Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महाराजगंज नगर पंचायत अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी में झड़प

परवेज़ अख्तर/सिवान:- महाराजगंज  नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविद कुमार सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू देवी के बीच कुव्यवस्था को लेकर तीखी बहस होने लगी। बहस झड़प में तब्दील हो गई। दोनों पक्ष से थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वीडियो कॉफ्रेसिग के माध्यम से नगर पंचायत में नल जल योजना के उद्घाटन का कार्यक्रम चल रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू देवी पहुंचीं और बैठने की व्यवस्था देख नाराज होकर अपने कार्यालय कक्ष में चली गईं। इस बीच नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविद कुमार सिंह कार्यक्रम स्थल का मुआयना करने के लिए कार्यालय से चले गए। निरीक्षण के बाद पुन: जब कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे तो मुख्य पार्षद मंजू देवी के देवर से कुव्यवस्था को लेकर कहासुनी होने लगी।

बात कहासुनी से झड़प में तब्दील हो गई। जिसमें कार्यालय के बड़ाबाबू मनु सिंह व उनके देवर के बीच झड़प होने लगी। इस संबंध में दोनों पक्ष ने महाराजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने दिए आवेदन में कहा है कि नगर पंचायत के छह वार्डों में नल जल योजना के उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित था। नगर पंचायत के सभाकक्ष में उद्घाटन कार्यक्रम की वीडियो कांफ्रेंसिग का लाइव प्रसारण चल रहा था। इस कार्यक्रम में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं सभी वार्ड पार्षद प्रसारण देखने के लिए आमंत्रित किए गए थे। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उनके परिजन, वार्ड संख्या 13 के सलीम आलम, वार्ड संख्या 14 के वार्ड पार्षद के चचेरे भाई सभी लोग कार्यालय में लाठी-डंडे व बंदूक के साथ पहुंचे।

मैं अन्य वार्डों के कार्यक्रम का निरीक्षण करके कार्यालय पहुंचा तो ये लोग गाली गलौच करने लगे एवं मेरे साथ व प्रधान लिपिक के साथ हाथापाई व मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। कार्यालय की गुप्त संचिका व कागजात को चुराने का प्रयास किया जाता है। झड़प में प्रधान लिपिक प्रत्यूष कुमार गौतम का मोबाइल भी छीन लिया गया है।वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू देवी ने आवेदन में कहा है कि सात निश्चय योजना कार्यक्रम की वीडियो कांफ्रेंसिग के समय सभागार में पहुंचीं तो बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी।

जब मैंने ईओ अरविद कुमार सिंह से पूछा कि आप मुझे बिना बताए अकेले उद्घाटन का कार्यक्रम क्यों किए तो उन्होंने कहा कि आप से मुझे सलाह लेने की कोई जरूरत नहीं है। आपसे पूछकर मुझे कोई काम नहीं करना है। इसपर अध्यक्ष ने कहा कि मेरा दायित्व है। इसी बात पर ईओ व प्रधान सहायक मनु द्वारा मेरे साथ बदतमीजी की गई। हाथ पकड़कर धक्का देकर गिरा दिया गया। तब मैंने फोन कर अपने स्वजनों को सूचित किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि नगर अध्यक्ष मंजू देवी एवं ईओ अरविद कुमार सिंह ने थाने में आवेदन दिया है। दोनों आवेदनों की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024