परवेज अख्तर/सिवान: मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को रैपिड एंटीजन कीट से 134 लोगो की जांच की गई. जांच रिपोर्ट आने पर मुख्यालय के स्टेट बैंक के दो कर्मी व पोस्ट ऑफिस के एक कर्मी समेत 22 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. दो बैंककर्मी व एक पोस्ट ऑफिस कर्मी समेत संक्रमितों में भगवानपुर हाट प्रखंड के पांच, लकड़ी नबीगंज के एक, बनियापुर के दो, तरवारा के एक, बसंतपुर के एक, बसावं के एक, हुस्सेपुरनंद के एक, शेखपुरा के एक, सेंदुरखा के एक, करहीं कला के एक, मोलनापुर के एक, खोड़ीपाकर के एक व बरवां खुर्द के दो व्यक्ति शामिल है.
साथ ही आरटीपीसीआर के लिए बुधवार को 20 लोगों का सैंपल लिया गया. वहीं प्रखंड के वैक्सीन सेंटर सूर्यपुरा में 50 बसावं में 30, समरदह में 50 व सीएचसी में 60 लोगों को वैक्सीन दिया गया. हेल्थ मैनेजर बी.के. सिंह ने बताया की पॉजिटिव हुए लोगों को मेडिसिन कीट उपलब्ध करा कर होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है. मौके पर डॉ. नेसार अहमद, एलटी संजय कुमार, चंदन कुमार,जीएनएम रूपा कुमारी, पुष्पा कुमारी, मुन्नी कुमारी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…