परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के रेपुरा गांव में बुधवार की सुबह सिद्धार्थ के परिजनों से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का शिष्टमंडल मिलकर हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया.अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष डॉ जीतेश कुमार सिंह ने कहा कि अपराधियों ने सिद्धार्थ के साथ जघन्य अपराध किया है. सिद्धार्थ के परिजनों को किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दिया जाएगा. महासभा के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि न्यायालय व पुलिस प्रशासन पर पूरा विश्वास है, जो न्याय करते हुए अपराधियों को सजा दिलाने में अपनी महती भूमिका निभाएगी.
उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष को न फंसाया जाय पर जो दोषी है उसे किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाय . महासभा के जिला महासचिव सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि मानवाधिकार आयोग ,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आवेदन देकर एसपीडी ट्रायल के लिए निवेदन किया जा रहा है .जिससे जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाया जा सके. महासभा के संयोजक अमित कुमार सिंह ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर घटना का उद्भेदन करने का मांग किया. मौके पर बुटेल सिंह , संजय सिंह ,प्रकाश सिंह , कुंदन सिंह, सोनु कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…