Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़हरिया के सावना गांव से 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थिति में लापता, सुराग नहीं मिलने पर परिजनों में कोहराम

  • लापता युवक के भाई ने गांव के ही दो युवकों को किया नामजद
  • पुलिसिया अनुसंधान तेज

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र की सावना गांव से बीते 12 दिसंबर की रात्रि से ही एक 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थिति में अचानक लापता हो गया है।लापता होने के बाद परिजन उसके उसकी काफी खोजबीन किये परंतु उसका कहीं सुराग नहीं लग सका।उधर सुराग नहीं लगने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।तथा परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।लापता युवक इसी गांव के श्री चंद्रमा प्रसाद का 22 वर्षीय बेटा नीतीश कुमार है। जो गांव के ही 12 दिसंबर को नायक प्रसाद के घर आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए उसे गांव के ही दो युवकों ने बुलाकर ले गया था।लेकिन वह अब तक घर नहीं लौटा है।उसके परिजन काफी खोजबीन के बाद स्थानीय बड़हरिया थाना में लापता नीतीश कुमार के बड़े भाई राजन कुमार ने इसकी लिखित सूचना स्थानीय बड़हरिया थाना को सुपुर्द किया है।

अपने दिए आवेदन में उसने यह बातों का उल्लेख किया है कि गांव के ही हैपी उर्फ भोला तथा नीरज कुमार नामक दो युवक मेरे छोटे भाई नीतीश कुमार को गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल  होने के लिए घर से बुला ले गए लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा है।लापता नीतीश कुमार के बड़े भाई राजन कुमार ने बताया है कि जिन दो युवकों द्वारा मेरे भाई को बुला कर ले गया है उसमें एक युवक हैप्पी उर्फ भोला भी गायब है।और उसके पास फोन करने पर वह फोन रिसीव नहीं कर रहा है।उसके फोन रिसीव नहीं करने से हम लोगों में अनहोनी की आशंका हो रही है। उधर लापता नीतीश कुमार का कहीं सुराग नहीं लगने से पिता श्री चंद्रमा प्रसाद, मां भगवती देवी, बहनों में क्रमशः प्रभा देवी, शिल्पी कुमारी, दादी सरली देवी,का रो- रो कर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026