Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दुस्साहस :- बाँसोंपाली गांव बाराती को असामाजिक तत्वों ने मारा चाकू, हालत गंभीर

  • चाकूबाजी मामले में चार नामजद
  • सभी आरोपी फरार

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाँसोंपाली गांव में सोमवार को असामाजिक तत्वों ने एक बाराती को चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना को अंजाम देने के बाद घटना में शामिल सभी लोग मौके का लाभ उठाकर फरार हो गए।बाद में आनन-फानन में परिजनों ने उसे इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।जहां सोमवार की देर रात्रि तक घायल युवक का इलाज जारी था। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमवार को गांव से एक बारात निकल रही थी कि इसी बीच चार युवक बारात में आ धमके और अचानक चाकू मार फरार हो गए।

घायल युवक बाँसोंपाली गांव निवासी श्याम किशोर सिंह का पुत्र सुनील कुमार बताया जा रहा है।इस घटना को लेकर घायल सुनील कुमार के फर्द बयान के आधार पर स्थानीय थाने में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें कर्णपुरा गांव के जीशान अली, अजमत हुसैन, सदाकत हुसैन तथा सैफ अली को आरोपित किया गया है।इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि घायल युवक के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।खबर प्रेषण तक किसी भी आरोपीत की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।उधर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से घायल युवक के स्वजनों तथा ग्रामीणों में स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति बड़े पैमाने पर आक्रोश व्याप्त है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026