पचरुखी में वेल्डिंग दुकान से 23 क्विंटल लोहे की चोरी, सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड के सहलौर बाजार स्थित एक वेल्डिंग दुकान में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने करीब 23 क्विंटल लोहे की चोरी कर ली, इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह दुकानदार को उस समय हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचे। पीड़ित ने जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी तो सभी में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि गरीबगंज निवासी दुकान मालिक संजय कुमार शर्मा सहलौर बाजार में वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं।

सोमवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। इसी बीच रात्रि में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा पाया। दुकान के अंदर प्रवेश कर देखा तो चोरों द्वारा 23 क्विंटल लोहे जिसकी कीमत करीब दो लाख बताई जाती है कि चोरी कर ली गई थी। इसके अलावा चोरों ने पुराने थ्रेसर, पंप तथा मशीन को दुकान के बाहर लाकर रख दिया था। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा थाने को दी गई। समाचार प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। इधर चोरी की घटना से दुकानदारों में दहशत का माहौल है। वहीं समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026