परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गड़ेरिया गांव में मंगलवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन झोपड़ीनुमा घर जल कर राख हो गए। इस दौरान 20 हजार नकद, अनाज, कपड़ा समेत एक लाख से अधिक रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि गड़ेरिया निवासी परशुराम ठाकुर और संजय ठाकुर के झोपड़ीनुमा घर में शॉट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीण अभी कुछ समझ पाते तब तक झोपड़ी में बंधे चार बकरी, चार साइकिल समेत अनाज, कपड़ा, नकद 20 हजार रुपये समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।
वहीं उनके घर के बगल में कमलदेव चौधरी के घर में रखा सरसों, पंपसेट समेत अन्य सामान भी आग की लपटों से जलकर बर्बाद हो गए। ग्रामीण घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को देकर आग बुझाने मे जुट गए। सूचना के काफी देर बाद भी अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच नहीं सकी। इससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों के प्रयास से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजय मिश्रा, अवध बिहारी सिंह, जनार्दन ओझा समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। सीओ शंभूनाथ राम ने बताया कि घटना का जायजा लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उचित सहयोग किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…