परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले में कोरोना का ग्राफ लापरवाही से बढ़ रहा है। लोगों के लापरवाही के कारण कोरोना जिले में 3100 का आंकड़ा पार कर चुका है। हालांकि जिले का रिकवरी रेट 87.87 है, जो बेहतर है और हमें हिम्मत देता है, लेकिन इसमें और सुधार लाने की जरूरत है। तभी हम कोरोना से जंग जीत पाएंगे। राज्य स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को जिलेभर में 2000 से अधिक कोरोना संदिग्धों की जांच की गई, इसमें 24 संदिग्ध पॉजिटिव पाए गए। जबकि शेष की रिपोर्ट निगेटिव आई, हालांकि 25 कोरोना मरीज ठीक भी हुए।
इसके साथ ही जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 3534 पर पहुंच चुकी है। वहीं 3255 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है। फिलहाल संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे है। जबकि जिले में 261 एक्टिव मरीज है। इनमें से करीब एक दर्जन मरीजों का अनुमंडलीय अस्पताल में बनाए गए कोविड सेंटर व एनएमसीएच पटना में इलाज चल रहा है। वहीं जिले में 18 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है।
हर जगह पर हो रही शारीरिक दूरी की अनदेखी
जिले में कोरोना के आंकड़ा बढ़ने का मुख्य कारण लोगों की लापरवाही है। पहले लोग कोरोना को लेकर जितना सतर्क थे। अब उससे कहीं ज्यादा लापरवाह हो गए हैं। यही कारण है कि कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। हर तरफ शारीरिक दूरी की अनदेखी की जा रही है। चाहे वह राजनीतिक दल के कार्यक्रम हो या धरना-प्रदर्शन हर जगह पर शारीरिक दूरी दम तोड़ते नजर आ रहा है। वहीं मास्क में भी कम ही लोग नजर आते हैं। अब पुलिस प्रशासन भी इसको लेकर सख्त नहीं दिख रही है। क्योंकि कुछ पुलिस व प्रशासनिक लोग भी आपको कार्यालयों या सड़कों पर बगैर मास्क के दिख जाएंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…