Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सम्पूर्ण जिले में शिल्प के देव विश्वकर्मा की पूजा कल

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को कर्म, सृजन, वास्तु और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी। इसको लेकर विभिन्न गैराज, गाड़ियों के शोरूम, बिजली कार्यालय सहित अन्य लो पर पूजा अर्चना की तैयारी कोरोना से बचाव के बीच शारीरिक दूरी के तहत की जाएगी। इस दौरान पूजा के अलावा कोई विशेष कार्यक्रम नहीं होगा। इसकी तैयारी जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में पूरी कर ली गई है। वहीं गुठनी के आदीखोर स्थित प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाएगी।

इसको लेकर पूजा पंडालों की सजावट पूरी कर ली गई है। कई जगहों पर मूर्तिकारों के यहां से भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति लाने का काम शुरू हो गया है। इसके अलावा बाजार के पीएचईडी, टेलीफोन एक्सचेंज, पावर सब स्टेशन, हार्डवेयर की दुकान, कंप्यूटर संस्थान, प्रेस आदि जगहों पर पूजा की तैयारी चल रही है। फोटो व छोटी प्रतिमा की हुई खरीदारीविश्वकर्मा पूजा को लेकर शहर के ललित बस स्टैंड, सिसवन ढाला समीप व आंदर ढाला ओवर ब्रिज के नीचे चल रहे स्टैंड में गाड़ी मालिकों द्वारा विश्वकर्मा भगवान की फोटो व छोटी छोटी प्रतिमा की खरीदारी की गई। इसको लेकर बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को भीड़ भी देखने को मिली।

 मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की हुई भीड़

कोरोना काल के बीच यह पहली ऐसी पूजा है जिस पर फिलहाल काफी हद तक छूट मिली हुई है। अनलॉक के तहत यह पहली पूजा है जिसमें लोगों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। हालांकि अनलॉक के दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश जिला प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है। पूजा पाठ के लिए लोगों ने फलों के साथ साथ मिठाई की खरीदारी की

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026