हसनपुरा में 240 ईवीएम मशीन को रखा गया सुरक्षित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड में 8 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी में प्रखंड के सभी पदाधिकारी व कर्मियों द्वारा सामग्री का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। बता दें कि क्षेत्र के बारह पंचायतों के 171 बूथों पर पंचायत चुनाव होना है। जहां मुखिया, बीडीसी, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच सदस्य, जिलापरिषद का चुनाव किया जाना है। जिसमें ईवीएम मशीन से पहली बार पंचायत चुनाव में वार्ड सदस्य, मुखिया, बीडीसी व जिला परिषद का चुनाव किया जाना है। जबकि पंच व सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से किया जाना है।

जिसको ले सामग्री की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। बीडीओ ने बताया कि 171 बूथों के लिए मुखिया, बीडीसी, वार्ड सदस्य व जिला परिषद के लिए ईवीएम मशीन द्वारा चुनाव होना है। जिसके लिए प्रत्येक बूथ पर चार-चार सेट में बीयू व सीयू मशीन लगाई जाएगी। जिसकी तैयारी हो चुकी है। वहीं 240 ईवीएम मशीन सुरक्षित भी रखी गयी है ताकि मतदान के दिन किसी तरह की समस्या न हो सके। मौके पर बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ प्रभात कुमार, मनरेगा पीओ अरविंद दास, बीईओ डॉ. राजकुमारी, एमओ राकेश रंजन, जेएसएस अभय मिश्र, जेई बलिंद्र पंडित व प्रमोद कुमार थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026