मैरवा: पंचायत में सोशल मीडिया के सहारे दर्ज करा रहे उपस्थिति

  • वीडियो कालिंग के सहारे दे रहे दस्तक
  • सोशल मीडिया बना प्रचार का साधन

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन समाप्त हो गया है। डिजिटल इंडिया में प्रचार का तरीका भी डिजिटल रूप में होने लगा है। कोरोना के दौरान सोशल मीडिया का बढ़ा प्रभाव अब चुनाव में मददगार साबित हो रहा है। कम पढ़े लिखे प्रत्याशी भी स्मार्ट फोन का उपयोग करने लगे हैं। स्मार्ट फोन चुनाव के दौरान उनके लिए मददगार साबित हो रहा है। अब मतदाताओं से डिजिटल रूप में संपर्क करने पर जोर दिया जा रहा है। पंचायत में सोशल मीडिया जनसंपर्क और प्रचार का बड़ा साधन है।

अधिकांश वार्ड और मुखिया के प्रत्याशी ने अपना वाट्सअप ग्रुप बना लिया है। जनसंपर्क को फेसबुक से लाइव कर रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद किये जाने वाले विकास को लेकर भी अपना दावा सोशल मीडिया पर ही कर रहे हैं। प्रत्याशी वाट्सअप और अन्य ऐप की मदद से डायरेक्ट वीडियो काल कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इससे मतदाता भी प्रत्याशी के डिजिटल रूप में आने से खुश हैं। सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार को चुनाव खर्च में नहीं आने की उम्मीद प्रत्याशियों को है। ऐसे में इसके सहारे जमकर चुनाव प्रचार कर अपनी चुनावी नैया को पार कराने में जुट गये हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026