Categories: पटना

चुनाव को लेकर बिहार के 25 IAS अफसर 5 राज्यों में बनाये गये केंद्रीय पर्यवेक्षक….

पटना: देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल हज गया है। स्वच्छ और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर चुनाव आयोग तैयारी में जुटा है. बिहार कैडर के 25 आईएएस अफसरों को चुनाव में प्रेक्षक बनाया जाएगा. गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के विधानसभा के आम चुनाव में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई गई है. बैठक में बिहार कैडर के 25 आईएएस अफसर शामिल होंगे. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी आईएएस अफसरों को इसकी जानकारी दी है।

सरकार ने बताया है कि चुनाव आयोग की तरफ से 10 जनवरी को पत्र आया है. जिसके तहत 14 जनवरी की सुबह 9 बजे से बैठक आयोजित की गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के कार्यालय से सभी 25 आईएएस अफसर बैठक में भाग लेंगे. जिन आईएएस अफसरों को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया गया है उनमें शामिल हैं- भू अभिलेख निदेशक जय सिंह, माध्यमिक शिक्षा के निदेशक मनोज कुमार, पशुपालन निदेशक विनोद सिंह गुंजियाल।

इसके अलावे उपभोक्ता संरक्षण के निदेशक दिनेश कुमार, पर्यटन विकास निगम के एमडी प्रभाकर, अर्थ एवं सांख्यिकी के निदेशक वैद्यनाथ यादव, निबंधन आईजी बी. कार्तिकेय धनजी, ईख आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, खाद एवं उपभोक्ता विभाग के विशेष सचिव चंद्रशेखर, पंचायती राज विभाग के निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह, पशुपालन विभाग के विशेष सचिव सुरेंद्र कुमार, भविष्य निधि निदेशालय के निदेशक नीलम चौधरी, सारण नगर निगम के आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय, बेतिया के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी, ग्रामीण कार्य विभाग के विशेष सचिव संजय दुबे, आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव रामचंद्रूडू, राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी, समाज कल्याण के निदेशक राजकुमार, कला संस्कृति के अपर सचिव करुणा कुमारी, वित्त विभाग के अपर सचिव मिथिलेश मिश्र, बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार पंसारी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के निदेशक संजीव कुमार, बिहार शिक्षा परियोजना निदेशक श्रीकांत शास्त्री, पथ निर्माण विभाग के अपर सचिव शैलजा शर्मा और श्रम संसाधन विभाग के श्रम आयुक्त सुश्री रंजीता शामिल हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026