Categories: पटना

अनोखी लूट: जेब में नहीं मिले रुपये तो मोबाइल से खाते में ट्रांसफर करवा लिया रुपया… भौचक्का रह गई पुलिस….

पूर्णिया: अनोखी लूट की वारदात स्टेट हाइवे 77 पर सरसी थाना क्षेत्र के कचहरी बलुआ के समीप हुई। यहां कार सवार चार लुटेरों ने लूट की पहली ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिससे कुछ देर के लिए पुलिस भी भौचक्का हो उठी। बदमाशों ने उस रास्ते से कार से गुजर रहे दो लोगों को घेर उन्हें लूटने का प्रयास किया। उन लोगों के पास से नकदी नहीं बरामद होने पर बदमाशों ने उसका मोबाइल छिन डरा धमकाकर मोबाइल से ही कुल 42 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। साथ ही पीड़ित व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए कार का शीशा भी तोड़ दिया।

मामला सोमवार की रात्रि करीब 08:30 बजे कहा है, जब कचहरी बलवा स्टेट हाईवे 77 पर कुछ अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की सूचना सरसी थाना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष एम ए हैदरी के नेतृत्व में अनि रंजीत कुमार, सअनि सुनील कुमार सिंह, सिपाही संजय कुमार व चंदन राम, आदि घटनास्थल की ओर निकलने की तैयारी में थे। इसी बीच भागलपुर जिले के रंगराज थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी समर्थ कुमार थाना पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कचहरी बलुआ के समीप कुछ अज्ञात अपराधियों ने चार चक्का वाहन उसकी गाड़ी का पीछा किया।

इसके बाद ओवरटेक कर गाड़ी रुकवा ली और उनके व गाड़ी में मौजूद उनके परिचित के साथ मारपीट शुरु कर दिया। साथ ही पाकेट की तलाशी लेने लगा। पाकेट से नकद राशि नहीं मिलने पर उनका मोबाइल छिन कर जबरन पहले एक रुपया व दूसरी बार में 42 हजार रुपये राहुल कुमार नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिया। बाद में अपराधियों ने मोबाइल वापस करते हुए उनकी गाड़ी पर लाठियां बरसाते हुए गाड़ी का शीशा तोड़कर भाग निकले।

इधर घटना की तत्काल सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों बदमाशों को घेरकर दबोच लिया और घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक मारुति एस्टीम कार, एक चाकू, एक लोहे का छड़, चार बांस का फट्ठा, पांच मोबाइल व 16 हजार नकद रुपये भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों में भवानीपुर थाना क्षेत्र के चथरियापीर गांव निवासी चंदन कुमार ठाकुर, उसका भाई मनीष कुमार, खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बड़ी पैगाम गांव निवासी धीरज कुमार व अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित बेलदारा गांव निवासी धीरज कुमार शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026