परवेज अख्तर/सिवान : जिले के चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर-सिवान मुख्य मार्ग पर नवादा पेट्रोल पंप से सौ मीटर उत्तर दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने मंगलवार की देर रात एक दवा व्यवसायी से 25 हजार रुपये एवं उसकी बाइक छीन ली। पीड़ित हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेनुआं निवासी दिलीप कुमार सिंह के पुत्र आकाश कुमार सिंह ने बुधवार को चैनपुर ओपी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आकाश कुमार ने चैनपुर ओपी में आवेदन देकर बताया है कि वह मंगलवार की रात करीब 9 बजे चैनपुर बाजार स्थित अपनी दवा दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने नवादा पेट्रोल पंप के पास घेर लिया और घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…