परवेज अख्तर/सिवान : सराय ओपी थाना क्षेत्र के माहपुर स्थित एसएच 73 पर बुधवार की देर शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को चाकू मारकर 35 हजार रुपये नकद तथा पांच लाख के आभूषण लूट लिए और फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायल स्वर्ण व्यवसायी की पहचान नगर थानाक्षेत्र के बैलहट्टा निवासी मोनू कुमार सोनी के रुप में हुई है।
बताया जाता है कि मोनू सराय ओपी के बैशाखी स्थित अपनी आभूषण व वर्तन की दुकान ओम ज्वेलर्स बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी माहपुर के समीप दो बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। नहीं रुकने पर अपराधियों ने चाकू से वार कर पास में रखे पांच लाख के आभूषण, 35 हजार रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर सराय ओपी की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…