परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के खरगी रामपुर गांव के एक युवक की सोमवार की सुबह गोली मार हत्या कर दी गई। युवक का शव नौतन थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने शव की पहचान खरगी रामपुर गांव निवासी बब्बन यादव के पुत्र सिकंदर यादव (25) वर्ष के रूप में की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब सुबह शौच करने के लिए गए तो सड़क के किनारे शव पड़ा हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी छानबीन के बाद शव की पहचान कर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या किन कारणों से हुई है, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों के बयान और पूछताछ के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बदहवाश हालत में मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त पुलिस के समक्ष की। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक का पूर्व से पड़ोसियों के साथ विवाद चल रहा था। जिसमें पड़ोसियों द्वारा ही उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…