अंधविश्वास: सांप के काटने से युवक की मौत, चिता से शव को उतारकर किया झाड़-फूंक

गोपालगंज: तमाम जागरूकता के बाद भी गांव में अंधविश्वास खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी लोग झाड़-फूंक की चक्कर में पड़ रहे हैं। हालिया वाकया गोपालगंज जिले के बरौली के प्रेम नगर आश्रम की नजदीक का है। जब एक ओझा गुनी के सर्पदंश से मरे शख्स के जिंदा करने के दावे के बाद आधे घंटे तक झाड़-फूंक कराई गई। मरा शख्स जिंदा नहीं हुआ तो उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बताया जाता है कि बरौली प्रखंड के सरफरा पंचायत के बड़ा बढेया गांव निवासी रामपुकार भगत के 15 वर्षीय बेटे मुकेश कुमार की मौत सांप काटने से 15 अगस्त की सुबह में हो गई। इलाज के लिए परिजन जब उसे अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बाद में श्मशान घाट में मृतक के नाक से रिस रहे खून में बुलबुले जैसा दिखने पर लोग ओझा-गुनी के चक्कर में पड़ गए। चिता से शव को उतार कर एक देवी स्थान पर झाड़-फूंक की गई। बाद में जिंदा नहीं होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां जुटी रही।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024