परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस ने शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल किया है. मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की वैगनार कार को जांच के दौरान पकड़ लिया. इस दौरान तेज रफ्तार होने के दौरान कार पेड़ से टकरा गयी. चालक फरार हो गया. पुलिस की जांच में कार से 251 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसका बाजार वैल्यू दो लाख रुपये बतायी जा रही है. घटना के सबंध में बताया जाता है कि यूपी के रामपुर बुजुर्ग से शराब लेकर एक वैगनार गाडी मैरवा के रास्ते होते हुए सीवान जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्याही पुल के समीप वाहन जांच करना शुरू कर दिया.
जैसे ही वैगनार कार ने यूपी सीमा से बिहार के स्याही पुल के समीप पहुंची, तो पुलिस को देखकर चालक तेज रफ्तार में भागना चाहा. लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया. हालांकि चालक भागने में सफल रहा. जिसके बाद पुलिस ने कार को थाने ले आयी और गाड़ी नम्बर के आधार पर जांच करना शुरू कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि जब्त कार से 251 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. पुलिस जांच में जुट गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…