परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में एक युवती का अपने प्रेमी संग फरार होने का मामला प्रकाश में आया हैं. मामले में युवती के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर अपहरण का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पड़ोस के रहने वाले युवक से बीते सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था.
भनक लगने पर परिजनों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी. साथ जिंदगी बिताने की जिद पर प्रेमी युगल 22 मई की रात घर से निकल गए. सुबह उठे परिजन युवती को घर न पाकर दंग रह गए. जानकारी लगने के बाद युवती के पिता ने प्रेमी युवक के खिलाफ अपरहण करने का शिकायत किया है. पुलिस दोनों की तलाश कर रही हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…