मुफस्सिल के बरहनी चंवर में हथियार के बल पर बैंक मैनेजर से 27 हजार की लूट

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी चंवर में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर केनरा बैंक के मैनेजर से 27 हजार रुपए की लूटपाट कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पीड़ित बैंक मैनेजर आरा निवासी दिनेश कुमार हैं जो वर्तमान में महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती में एक किराए के मकान पर रहते हैं। घटना के संबंध में पीड़ित बैंक मैनेजर ने बताया कि मैं जीबी नगर थाना क्षेत्र के चाड़ी स्थित केनरा बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात हूं। मैं प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की संध्या बैंक बंद होने के बाद शहर स्थित महादेवा अपने किराए के मकान पर जा रहा था।

मैंने बरहनी चंवर के पेट्रोल पंप को जैसे ही पार किया की एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश बाइक को ओवर टेक करना शुरू कर दिए। कुछ ही दूरी पर जाने के बाद बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर मुझे रोक दिया। मैं रुक गया और सभी मेरे साथ लूटपाट करना शुरू कर दिए। इसका विरोध मैंने किया तभी एक बदमाश ने अपने हाथ में लिए कट्टा से मेरे सिर पर वार कर दिया है। इससे मेरा सिर फट गया। बदमाशों ने मेरा दो मोबाइल, 27 हजार नकद, लैपटाप सहित अन्य सामान की लूट कर ली। मामले में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मैनेजर के आवेदन पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026