✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नौतन थाना क्षेत्र के नरकटिया बड़ा शिकुवारा गांव स्थित मुर्गी फार्म के बाहर सोई एक 90 वर्षीय वृद्धा रामदुलारी कुंवर की गुरुवार की देर रात गला रेतकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में दूसरे दिन भी मृतका के स्वजनों ने आवेदन नहीं दिया। इस कारण प्राथमिकी नहीं हो पाई है।
वहीं दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अभी तक पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी दूर, उनकी पहचान तक नहीं कर सकी है। वहीं इस मामले में नौतन थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि वृद्धा की गला रेतकर हत्या मामले में अभी तक स्वजनों ने आवेदन नहीं दिया है। मृतका के बेटा को आवेदन देने के लिए कहा गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…