Categories: छपरा

छपरा में ज्वेलरी दुकान से आभूषण समेत 3 लाख नगद की चोरी

छपरा: सारण में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है अज्ञात चोरों के द्वारा ज्वेलरी दुकान से ज्वेलरी समेत करीब ₹300000 नगद की संपत्ति की चोरी कर ली गई है। घटना सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंचौरा बाजार की है। चंचौरा बाजार स्थित दीपक ज्वेलर्स दुकान से चोरी की घटना हुई है। छपरा शहर के रतनपुरा मोहल्ला निवासी दीपक कुमार सोनी की दुकान में चोरी की घटना हुई है।

बुधवार की सुबह जब आसपास के दुकानदारों के द्वारा अपने दुकान खोलने के लिए पहुंचे तब लोगों ने देखा कि ज्वेलरी दुकान का ताला टूटा हुआ है और इसकी सूचना दुकानदार को दी गई। सूचना मिलते ही दुकानदार अपने दुकान पर पहुंचे इसके बाद उन्होंने चोरी की घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। स्थानीय मुफ्फसिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।

बताया जाता है कि चोरों ने अंदर प्रवेश कर दुकान के तिजोरी में रखे ₹300000 नगद करीब डेढ़ लाख के आभूषण चोरी कर ली है। इसके साथ ही चोरों के द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान अभी अपने साथ ले गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026