छपरा: छपरा शहर में अपराधियों ने लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर 5 लाख रूपये लूट लिये। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नेवाजी टोला की है। जहां पर इंडियन पेट्रोल पंप के दफ्तर में घूसकर बेखौफ अपराधियों ने पांच लाख रूपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। पेट्रोल पम्प गड़खा निवासी अजय राय का है जिनके मैनेजर दीनदयाल राय को घायल कर घटना को अंजाम दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बुधवार के अहले सुबह पम्प के कार्यालय के पिछले दरवाजे से प्रवेश कर अपराधियों ने पम्प मैनेजर को बंधक बना कर सेफ में रखे पाँच लाख रुपया लूट लिया और विरोध करने पर पिस्तौल के बट से सर पर वार कर उन्हे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जांच कर रही है। घायल मैनेजर का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…