सिवान में जहरीली शराब पीने से 3 युवकों की मौत तो चौथा की हालत गंभीर

  • आवेदन प्राप्त नहीं का हवाला देकर पल्ला झाड़ रही है पुलिस
  • मृतकों के गांव में मचा है चीख-पकार

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सुशासन सरकार बिहार में शराबबंदी को पूर्ण रुप से लागू करने के लिए पटना में लगातार प्रशासन जगत के आला अधिकारी की अगुवाई में सूबे के मुखिया श्री नीतीश कुमार लगातार बैठक कर रहे है। सूबे के मुखिया श्री नीतीश कुमार के द्वारा अपने संबंधित आला अधिकारी को कई दिशा निर्देश पर निर्देशित करते जा रहे हैं, उधर सरकार द्वारा फरमान जारी होते हीं शराबबंदी को पूर्ण रुप से लागू करने के लिए प्रशासन भी कमर कस चुकी है, प्रशासन द्वारा शराबबंदी को पूर्ण रुप से लागू करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।इसके बावजूद भी बिहार में कहीं न कहीं जहरीली शराब पीने से मौत की खबर सामने आ हीं जा रही है।इसी कड़ी में बिहार के सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया भिषा टोला में शनिवार से सोमवार के बीच तीन युवकों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई है।इसमें दो युवकों में पवई साह और हरिमोहन साह की मौत शनिवार को हो गई थी।

जबकि विनोद साह कि मौत सोमवार को ईलाज के दौरान गोरखपुर में हो गई।जबकि ब्रह्मा साह की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।तीनो मृत युवकों की उम्र 30 से 40 बर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना के सम्बंध में मृतक विनोद साह की पत्नी लालती देवी  ने बताया कि मेरे पति कहीं से शराब पीकर आये थे शरीर मे काफी बेचैनी थी, ईलाज के दौरान गोरखपुर में सोमवार को मौत हो गई।मृतक के 3 पुत्री व 3 पुत्र है सबकी उम्र 3 साल से 15 वर्ष के बीच है।वहीं हरिमोहन साह की दिव्यांग पत्नी सुगंती देवी व पवई साह के भाई कैलाश साह ने भी बताया कि  शराब पीकर आये थे,तथा शरीर मे काफी बेचैनी थी।शनिवार की घर पर ही दोनों की मौत हो गई थी।

वैसे गांव वालों के बीच दबी इसकी काफी चर्चा हो रही है।हरिमोहन और विनोद ठेला पर केला बेचकर परिवार का पालन करते थे। तथा पवई साह गुजरात मे किसी कम्पनी में काम करता था।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष श्री रामबालक यादव ने बताया कि थाने में किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। यह बात कहते हुए थानाध्यक्ष श्री रामबालक यादव अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।उधर जहरीली शराब से तीन युवकों की मौत की खबर पूरे शहर में,जंगल में लगी आग की तरह फैल रही है तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म है।लोग जितनी मुंह इतनी बातें करने से परहेज नहीं कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026