परवेज अख्तर/सिवान: गृह विभाग पटना के निर्देशानुसार जिला सामान्य शाखा द्वारा अनुकंपा व स्वैच्छिक सेवानिवृत्त चौकीदार दफादार के लंबित पड़े मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान मृत और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति वाले चौकीदार के स्थान पर नए चौकीदारों एवं दफदारों की नियुक्ति की गई। सोमवार को अपर समाहर्ता रमण कुमार सिन्हा एवं जिला सामान्य शाखा की प्रभारी पदाधिकारी प्रियंका कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से नव नियुक्त चौकीदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
जिला सामान्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरवरी से दिसंबर तक कुल 69 चौकीदारों व दफदारों की नियुक्ति की गई। इसमें अनुकंपा के आधार पर 10 एवं स्वैच्छिक सेवानिवृति के आधार पर 59 चौकीदार शामिल है। नियुक्त किए गए सभी चौकीदार व दफादार को एसपी कार्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चौकीदार-दफादार काफी खुश दिखे। कहा कि नियुक्ति के लिए हम लोगों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी, लेकिन वर्तमान जिला पदाधिकारी द्वारा गरीबों की सुनी गई और नियुक्ति पत्र देकर गरीब आश्रितों को जीवन दान देने का काम किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…