पटना: भागलपुर जिले में नवगछिया बाजार के मक्का तकिया में बारात में डीजे नहीं लाने पर बारातियों को खाना खिलाने के बदले पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। मारपीट की घटना में 30 लोग घायल हो गए। पिटाई में दूल्हे के पिता काटा कोश अजीमाबाद मनिहारी निवासी मो. हफीज, दूल्हे का भाई मो. शकील, ममेरा भाई अभिया वार्ड 7 गाछी टोला निवासी मो. साबीर, शादी का अगुवा मक्का तकिया निवासी मो. अनवर, दूल्हा का चाचा मो. मुन्ना सहित 30 बाराती घायल हो गए। जिनका अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में इलाज चल रहा है। घायलों में दूल्हे के पिता मो. हफीज, मो. साबीर और मो. शकील की हालत नाजुक बतायी गयी। अन्य बारातियों के भी हाथ पैर में चोट लगी है। किसी का पैर टूटा है तो किसी का हाथ जख्मी है। अस्प्ताल में गुरुवार देर रात तक बाराती इलाज करवा रहे थे।
लड़के के पिता मो. हफीज ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपने बेटे मो. राजू की बारात लेकर मक्खा तकिया निवासी मो. मुबारक के घर पहुंचे। निकाह होने के बाद जब खाना खिलाने की बात होने लगी, उसी समय वहां बज रहे डीजे में कुछ बाराती डांस करने लगे, जिसे लड़की पक्ष के लोगों ने डांस करने से मना कर दिया। बात बढ़ने लगी तो निकाह का अगुवा स्थानीय निवासी मो. अनवर ने बताया कि बारातियों का डांस करने का मन था तो मैंने लड़की पक्ष वाले से कहा डांस करने दीजिए, इस पर लड़की के मौसा ने कहा कि लड़का वाला डीजे लेकर नहीं आया है तो डीजे नहीं निकलेगा और डांस नहीं करने देंगे। इतना कहने के बाद वे लोग मारपीट करने लगे।
लड़का के मामा मो. इजरायल ने कहा कि हमारा भांजा निकाह करने आया था। डीजे नहीं लाने पर लाठी-पट्टा से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। हमलोग लड़की लेकर नहीं जाएंगे। हमलोगों की आज हत्या हो जाती। लड़का के चाचा घायल मो. मुन्ना ने बताया कि जानवरों की तरह खदेड़-खदेड़कर बैंगन बैठा मो. इस्लाम और उसका बेटा मो. मनोज बैठा और उसके घर की महिलाओं ने भी मारपीट की। घटना के बाद बारातियों में काफी आक्रोश है। लड़के के चाचा का मारकर हाथ तोड़ दिया गया है और लड़के का पिता बेहोश हो गया था जिसे होश में लाने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में लड़के के पिता मो. हफीज ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…