पटना

सिलाई सीख घर लौट रहीं ना‍बालिग से छेड़खानी, बदमाशों ने फाड़ दिए कपड़े

पटना: टिकारी थानांतर्गत मऊ ओपी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार अभियुक्‍तों को दबोचने के लिए छापेमारी चल रही है।

बदमाशों ने किशोरी के फाड़ दिए कपड़े

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम पीडि़त किशोरी मऊ बाजार से सिलाई सीखकर गांव लौट रही थी। उसके सा‍थ दो सहेलियां भी थीं। मऊ के ही तीन युवक उनके पीछे लग गए और सुनसान जगह पर मौका पाकर छेड़खानी करने लगे। इस दौरान विरोध करने पर उन्‍होंने किशोर के कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह तीनों लड़कियां बदमाशों की चंगुल से निकलकर घर पहुंचीं और स्‍वजनों से आपबीती सुनाई।

पिटाई में टूट गई महिला के हाथ की हड्डी

घर की बेटियों से छेड़खानी की बात सुनकर तीनों लड़कियों के स्‍वजन आग बबूला हो गए। वे गांव के कुछ लोगों के साथ मऊ पहुंचे और आरोपितों के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक महिला के हाथ की हड्डी टूट गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। तब उस नाबालिग की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके कपड़े फटे थे। आरोपितों में महंगु चौधरी का बेटा संजय, पवन कुशवाहा का बेटा अंकुर और सैलून भगत का बेटा मुन्‍ना शामिल है।

पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

मऊ ओपी प्रभारी रंजन चौधरी ने बताया कि नाबालिग की मां के बयान पर तीनों आरोपितों के खिलाफ आइपीसी और पॉक्‍सो एक्‍ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने सभी आरोपितों के घर छापेमारी की, लेकिन केवल संजय गिरफ्त में आ सका। उसे कोर्ट में पेश कराने के बाद न्‍यायिक हिरासत में अनुमंडल जेल भेज दिया गया है। अन्‍य दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। वे जल्‍द पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026