हसनपुरा

हसनपुरा में चाकूबाजी में 30 वर्षीय युवक घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के हसनपुरा में मंगलवार की पूर्वाह्न तकरीबन नौ बजे नशे में धुत एक व्यक्ति ने 28 वर्षीय युवक को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया. घायल युवक हसनपुरा बड़ा मुहल्ला निवासी रामाजी साह का 28 वर्षीय पुत्र रमेश साह है. घटना के पश्चात स्थानीय ग्रामीणों ने मौके से आरोपी इसी थाने के मलाहीडीह निवासी 55 वर्षीय गोरख यादव को ग्रमीणों ने पकड़ कर एक खंभे में बांध कर पीटाई कर दी.

घटना की सूचना मिलते ही एमएच नगर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर आरोपी को कब्जे में लेकर थाने ले गयी. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने घायल रमेश साह को इलाज के लिये हसनपुरा स्थित सामुदायिक अस्पताल ले गये. जहां घायल की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सीवान रेफर कर दिया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोरख यादव नशे में गाली गलौज कर रहा था.

तभी रमेश ने मना किया तो दोनों में बकझक व कहासुनी हो गयी. तभी गोरख यादव ने चाकू निकाल कर रमेश को तीन बार प्रहार कर दिया. जिससे रमेश को पेट, कंधे व गले में चोट आयी है. इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि अभी घायल युवक का फर्दबयान नहीं आया है. घायल का फर्दबयान आते ही पुलिस कानूनी कार्रवाई होगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026