परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कौलीछपरा में इन दिनों जमीनी रंजिश चरम सीमा पर है. आए दिन इस गांव में जमीनी विवाद को लेकर मार-पीट व तनाव का माहौल बना हुआ है. इसी दरमियान सोमवार की देर शाम पूर्व से चली आ रही जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले. जिसमें दोनों तरफ से कुल आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए.
घायलों को इलाज के लिए सिसवन के रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी इलाज चल रही है. इधर तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. जिसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक घुरहू राय, दिनेश राय, मोगल राय, अजय राय, सोना देवी इधर द्वितीय पक्ष के सतीश राय, सुमन राय, मूर्ति देवी आदि घायलों में शामिल है. इधर सतीश राय दिनेश राय अजय राय को बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…