Categories: पटना

वन एवं पर्यावरण विभाग के धन कुबेर अफसर के ठिकाने से 34 लाख नकद व 80 लाख का सोना-चांदी बरामद….

पटना: विशेष निगरानी इकाई ने नवादा के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के रेंज अधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद के खिलाफ दो जगहों पटना और नवादा में छापेमारी चल रही है. तलाशी के दौरान अभी तक 34 लाख रुपये नगद और चल व अचल संपत्ति खरीदने के दस्तावेज मिले है. साथ ही 80 लाख रुपये के सोना-चांदी की ईंट भी बरामद हुई हैं. इसके अलवा अखिलेश्वर प्रसाद के पास एक फ्लैट तथा एक तीन मंजिला मकान पटना में भी है. अभियुक्त के पास 12 बैंक अकाउंट, 10 पासबुक, कई फक्स डिपोजिट भी मिले हैं।

विशेष निगरानी इकाई ने नवादा के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के रेंज अधिकारी के खिलाफ संपत्ति से अधिक मामले में केस दर्ज किया है. उन पर सरकारी सेवा में रहते हुए नजायज ढ़ग से अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. उनके द्वारा प्राप्त वेतन एवं अन्य ज्ञात स्रोतों की तुलना में उनका आय बहुत अधिक है. उन पर एक करोड़ 30 लाख 56 हजार 968 रुपये नाजायज ढंग से अर्जित करने का आरोप है।

विशेष निगरानी इकाई का कहना है कि अखिलेश प्रसाद के ठिकानों से प्राप्त कागजातों से प्रथम दृष्टिया प्राथमिकी में लगाये गये आरोप कि पुष्टि होन के साथ ही यह भी पता चलता है कि उनके द्वारा अर्जित की गयी संपत्ति, लगाये गये आरो से कई गुना ज्यादा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक पता चला है कि अभियुक्त ने अपने और अपने परिजनों के नाम करोड़ों रुपये का निवेश किया है. सबसे अधिक निवेश पदस्थापना के दौरान किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026